Posts

जौनपुर के वीरभानपुर के लाल प्रद्युम्न सिंह का कैशियर पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Image
जौनपुर। जनपद के होनहार युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में, जौनपुर के वीरभानपुर गांव के निवासी प्रद्युम्न सिंह का चयन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर के पद पर हुआ है। उनकी इस शानदार सफलता से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया मुकाम वीरभानपुर गांव निवासी आनन्द सिंह के सुपुत्र प्रद्युम्न सिंह बचपन से ही मेधावी और शांत स्वभाव के रहे हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और अपनी अनवरत कठिन कार्यशैली को दिया है। प्रद्युम्न ने साबित कर दिया कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और सही दिशा में प्रयास हो, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है। बधाई देने वालों का लगा तांता जैसे ही प्रद्युम्न सिंह के कैशियर पद पर चयनित होने की खबर ग्रामीणों और शुभचिंतकों को मिली, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रद्युम्न की इस कामयाबी से गांव के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने और कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मि...

कथावाचक को हमलावरों ने पहले दी गालियां,चोटी काटी, सिर मुंडवाया, रगड़वाई नाक, देखें वीडियो

Image
इटावा। जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दादरपुर गांव में एक कथावाचक मुकुट मणि सिंह यादव के साथ अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार किया गया। यह घटना 22 जून की देर शाम की है, जिसका दो मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कथा करने आए थे पीड़ित मुकुट मणि सिंह यादव अपने साथियों के साथ भागवत कथा करने के लिए गांव पहुंचे थे। जैसे ही यह बात कुछ स्थानीय दबंगों को पता चली। उन्होंने कथावाचक और उनके साथियों को रास्ते में घेर लिया और उनकी गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला। कथित हमलावरों ने पहले गालियां दीं फिर उनकी कुर्ती फाड़ दी और ट्रिमर से उनकी चोटी काट दी। सिर मुंडवाया, नाक रगड़वाई इसके बाद कथावाचक से सिर मुंडवाया गया और जबरन महिला यजमान के पैरों में नाक रगड़वाई गई। यही नहीं गांव के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के जूतों पर भी सिर रगड़वाकर माफ़ी मंगवाई गई। यह पूरा दृश्य वीडियो में रिकॉर्ड है, जिसमें उनके साथी व्यास संत सिंह के साथ भी मारपीट होती दिख रही है। उनका सिर भी मुंडवाया गया और हारमोनियम तोड़ दिया गया। कथावाचकों से 25 हजार रुपए और सोने की चेन भी छीनी गई। जातिगत टिप्पणी और आरोप पीड़ि...